मेरठ में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट:सुबह से आसमान में छाए बादलों के साथ चल रही हवा से सुहावना हुआ मौसम
आधा अक्टूबर बीत जाने के बाद मेरठ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। गुरुवार की सुबह आसमान में छाए बादलों के साथ हुई है। हल्की हवा चलने से मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगा है, जबकि दिन में धूप निकलने पर गर्मी महसूस हो रही है। मौसम में आए इस बदलाव के बीच बारिश की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम के बदलाव से दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह और दोपहर के समय कुछ इलाकों में बादल छाने के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है। शाम और रात में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 19 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम* मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही के अनुसार, 15 से 19 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 16 अक्टूबर को हल्की धुंध के साथ धूप निकल सकती है। 17 अक्टूबर को भी सुबह धुंध के बाद धूप रहने की संभावना है। 18 और 19 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने का अनुमान है। इस दौरान रात के तापमान में गिरावट आने से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ सकती है। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों को दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)