मेरठ में बैठक लेंगी यूपी सहप्रभारी मेधा कुलकर्णी:जिला पदाधिकारियों,प्रतिनिधियों के साथ होगा संवाद
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश की सह-प्रभारी मेधा कुलकर्णी शुक्रवार आज मेरठ दौरा करेंगी। सहप्रभारी बनने के बाद मेधा कुलकर्णी का ये मेरठ में पहला दौरा होगा। इस दौरान वो तीन प्रमुख संगठनात्मक बैठकें भी करेंगी।
मेधा कुलकर्णी पहले पंचायत प्रतिनिधि एवं निकाय प्रतिनिधि बैठक लेंगी। इसके बाद भाजयुमो (युवा मोर्चा) की बैठक होगी। तीसरी बैठक जिले के पदाधिकारियों के साथ होगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से लेकर निकाय चुनावों पर चर्चा बैठकों में भाग लेने के लिए पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र प्रभारी राम प्रताप सिंह चौहान भी मेरठ आएंगे। बैठकों में आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, निकाय चुनावों की तैयारियों, युवा मोर्चा की सक्रियता एवं संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने को लेकर बातचीत होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)