सार्वजनिक कुएं पर कब्जे की शिकायत पर युवक से मारपीट:ललितपुर में शिकायत करने पर घेरकर पीटा, आंगन में खींचकर ले गए आरोपी; 7पर FIR

Oct 09, 2026 - 09:43
0
सार्वजनिक कुएं पर कब्जे की शिकायत पर युवक से मारपीट:ललितपुर में शिकायत करने पर घेरकर पीटा, आंगन में खींचकर ले गए आरोपी; 7पर FIR
ललितपुर के बिरधा गांव में सार्वजनिक कुएं पर अवैध कब्जे की शिकायत करने पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिकायत से नाराज लोगों ने युवक को रास्ते में घेरकर लात-घूंसों और डंडों से पीटा। उसे जबरन अपने आंगन में खींचकर ले गए, जहां दोबारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के राजा नाम के युवक ने कुछ लोगों पर सार्वजनिक कुएं पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की थी। इसी बात को लेकर आरोपियों से उसकी रंजिश चल रही थी। आरोप है कि 7 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे राजा घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आंगन में ले जाकर फिर हमला राजा के मुताबिक, आरोपियों ने उसे लात-घूंसों और डंडों से पीटा। इसके बाद जबरन अपने आंगन में खींचकर ले गए, जहां उसके साथ दोबारा मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर दीपक, राजेश और खलक समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव कर राजा को आरोपियों से बचाया। मेडिकल कॉलेज में कराया इलाज मारपीट में घायल राजा ने मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने 8 अक्टूबर की रात घमू उर्फ धनश्याम, रमेश, सत्येन्द्र उर्फ संजू, राजकुमार, राज, भईयालाल और राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User