मेरठ में छेड़छाड़ के विरोध पर युवकों पर फायरिंग:छत पर पिस्टल से हवाई फायरिंग करता दिखा युवक, तलाश में जुटी पुलिस

Oct 09, 2026 - 18:35
0
मेरठ में छेड़छाड़ के विरोध पर युवकों पर फायरिंग:छत पर पिस्टल से हवाई फायरिंग करता दिखा युवक, तलाश में जुटी पुलिस
मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में फायरिंग की घटना के बाद मुख्य आरोपी बताए जा रहे उजेर का पिस्टल से हवाई फायरिंग करते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक मकान की छत पर खड़े होकर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। यह मामला आमिर गार्डन कॉलोनी में एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि उजेर ने युवती से छेड़छाड़ की थी, जिसका रहमान और शहबाज ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। बृहस्पतिवार रात रहमान और शहबाज घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान उजेर समेत कई युवक वहां पहुंचे और दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। छत पर पिस्टल से हवाई फायरिंग करता दिखा युवक शुक्रवार को उजेर का एक वीडियो सामने आया। इसमें युवक मकान की छत पर खड़े होकर पिस्टल से हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की आमिर गार्डन कॉलोनी में युवती से छेड़छाड़ को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि उजेर ने युवती से छेड़छाड़ की थी। रहमान और शहबाज ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। बृहस्पतिवार रात रहमान अपने साथी शहबाज के साथ घर के बाहर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान उजेर, शोएब, अलफैज और तीन-चार अन्य युवक वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों को निशाना बनाकर फायरिंग की और फरार हो गए। अचानक गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि फायरिंग की घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। वीडियो की भी जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User