वाराणसी में ‘सेवा ही संस्कृति’ नुक्कड़ नाटक:स्वच्छता और सेवा का संदेश, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

Oct 09, 2026 - 18:35
0
वाराणसी में ‘सेवा ही संस्कृति’ नुक्कड़ नाटक:स्वच्छता और सेवा का संदेश, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र) और 'भारत वैभव' के संयुक्त तत्वावधान में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर में 'सेवा ही संस्कृति' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। भारत सरकार के 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक और रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से भारतीय परंपरा में स्वच्छता और सेवा भाव के सांस्कृतिक महत्व को उजागर किया गया। इस विशेष प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की सेवा संकल्पना, संस्थागत मूल्यों तथा काशी की अकादमिक व आध्यात्मिक विरासत से विद्यार्थियों और आमजन को परिचित कराना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User