मेरठ में दिन निकलते ही लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़:गाजियाबाद से मेरठ आकर करते वारदात, परतापुर-कंकरखेड़ा की वारदात कबूलीं, बाइक फिसलने से हुए घायल

Oct 18, 2026 - 09:35
0
मेरठ में दिन निकलते ही लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़:गाजियाबाद से मेरठ आकर करते वारदात, परतापुर-कंकरखेड़ा की वारदात कबूलीं, बाइक फिसलने से हुए घायल
सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों को निशाना बनाकर चेन लूटने वाले दो बदमाशों से रविवार अलसुबह परतापुर पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, खरखौदा मोड़ पर घेराबंदी देखकर बदमाश बाइक से भागने लगे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास पुलिस ने उन्हें घेर लिया। भागने के दौरान उनकी बाइक फिसल गई और दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने 10 अक्टूबर को कंकरखेड़ा में महिला मंजू सोम से चेन लूटने और परतापुर क्षेत्र में भी वारदात करने की बात स्वीकार की है। उनके कब्जे से दो तमंचे, वारदात में इस्तेमाल बाइक और पहले लूटी गई एक चेन बरामद की गई है। रिश्तेदारी से लौटते समय महिला की चेन लूटी थी कंकरखेड़ा क्षेत्र की अमौलिक कॉलोनी निवासी मंजू सोम कृषि विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड हैं। 10 अक्टूबर को वह अपने बेटे के साथ रिश्तेदारी से लौट रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने उनकी चेन लूट ली थी। घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गाजियाबाद के दो चेन लुटेरे मेरठ आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। कंकरखेड़ा में हुई वारदात के अलावा परतापुर क्षेत्र में भी उनके शामिल होने की जानकारी मिली थी। खरखौदा मोड़ से शुरू हुआ पीछा सूचना मिलने पर परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला और स्वाट टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सक्रिय हो गए। पुलिस टीम ने खरखौदा मोड़ पर चेकिंग और घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने खरखौदा रोड से बहादुरपुर रोड होते हुए अच्छरौंडा की तरफ बाइक दौड़ा दी। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास पहुंच गए। पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए वे एक्सप्रेस-वे पर चढ़कर भागने लगे, लेकिन उनकी बाइक फिसल गई। बाइक गिरने के बाद पुलिस पर फायरिंग पुलिस के मुताबिक, बाइक फिसलने के बाद दोनों बदमाश भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके से दो तमंचे .315 बोर, वारदात में इस्तेमाल बाइक और पहले लूटी गई चेन बरामद की। गाजियाबाद के रहने वाले हैं दोनों आरोपी पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद दानिश पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी अर्थला, संजय कॉलोनी, थाना साहिबाबाद, कमिश्नरेट गाजियाबाद और आसिफ अंसारी पुत्र मोहम्मद चांद निवासी सी-37, रूपनगर, थाना लोनी, कमिश्नरेट गाजियाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कंकरखेड़ा और परतापुर क्षेत्र में चेन लूट की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। साहिबाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है दानिश सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि मोहम्मद दानिश साहिबाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने मेरठ और आसपास के जिलों में कितनी अन्य वारदातों को अंजाम दिया है। बरामद चेन की पहचान और अन्य मामलों से आरोपियों के जुड़ाव की भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User