मेरठ में दो दिन बाद आज सुबह से खिली धूप:तापमान में होगी बढ़ोतरी, मौसम में बदलाव सेहत पर पड़ रहा भारी

Oct 17, 2026 - 08:51
0
मेरठ में दो दिन बाद आज सुबह से खिली धूप:तापमान में होगी बढ़ोतरी, मौसम में बदलाव सेहत पर पड़ रहा भारी
मेरठ में पिछले तीन दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव का असर शनिवार को कुछ कम दिखाई दिया। शनिवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप खिली। बीते दिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका था। शनिवार को मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। दो दिन पहले बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कभी धूप निकल रही है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों की दिनचर्या और सेहत पर भी दिखाई दे रहा है। बीते दिन बादलों के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई थी। शनिवार सुबह आसमान साफ होने से दिन में धूप का असर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले ऊपर जा सकता है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच लोगों को सुबह और दिन के तापमान में अंतर का ध्यान रखने की जरूरत है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को बदलते मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए। बदलते मौसम और तापमान में होते बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई दे रहा है। अस्पतालों में वायरल, इंफेक्शन और एलर्जी से संबंधित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। चिकित्सक लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User