अंबेडकरनगर में दुर्गा पूजा के लिए सुरक्षा कड़ी:2100 प्रतिमाएं होंगी स्थापित, पंडालों में CCTV और पुलिस बल तैनात
अंबेडकरनगर में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के लिए सुरक्षा कड़ी की गई है। जिले में करीब 2100 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी। पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ाई गई है। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि पूजा समितियों से पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और आग बुझाने के इंतजाम करने को कहा गया है। त्योहार में घटना रोकने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश हैं। महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान है। हर थाने में विशेष चेकिंग दस्ते बनाए गए हैं, जो भीड़भाड़ वाली जगहों और पूजा पंडालों में नजर रखेंगे। पुलिस की प्राथमिकता त्योहार में शांति व सुरक्षित माहौल बनाए रखना है। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 19 से 26 अक्टूबर तक होगा। विसर्जन घाटों पर भी पुलिस बल और सुरक्षा के इंतजाम हैं। एसपी प्राची सिंह ने कहा कि पूजा शांति से संपन्न हो, इसके लिए पुलिस तैयार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)