मेरठ में गांधी जयंती से पहले क्विज प्रतियोगिता:गांधीजी के जीवन पर पूछे गए 50 सवाल, 103 विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार

Oct 01, 2026 - 17:58
0
मेरठ में गांधी जयंती से पहले क्विज प्रतियोगिता:गांधीजी के जीवन पर पूछे गए 50 सवाल, 103 विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार
मेरठ में महात्मा गांधी की 157वीं जयंती से एक दिन पहले केपी पब्लिक स्कूल में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। गांधीजी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित इस प्रतियोगिता में 1120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 50 सवाल पूछे गए। नंदिनी ने पहला, आराध्या ने दूसरा और युविका पूनिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अवनीश काजला ने किया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए, जबकि 103 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सत्य और अहिंसा का संदेश अपनाने की अपील अवनीश काजला ने विद्यार्थियों से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक एकता के विचारों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों और उनके योगदान से जोड़ते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सहयोग कार्यक्रम के आयोजन में निशांत तोमर, अनिल प्रेमी, अजीम प्रधान और फरहान चौधरी ने सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User