मेरठ में गणेश विसर्जन यात्रा संपन्न:हाइड्रा झूले पर निकली शोभायात्रा, 'भोले की झाल' पहुंचकर हुआ विसर्जन

Sep 25, 2026 - 16:25
0
मेरठ में गणेश विसर्जन यात्रा संपन्न:हाइड्रा झूले पर निकली शोभायात्रा, 'भोले की झाल' पहुंचकर हुआ विसर्जन
मेरठ में अखिल भारतीय राष्ट्रवादी सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान श्री गणेश जी की भव्य विसर्जन यात्रा धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व समिति के संस्थापक व अध्यक्ष हर्ष वशिष्ठ ने किया। विसर्जन यात्रा का शुभारंभ प्रताप विहार कॉलोनी स्थित मंदिर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ। इसके पश्चात यात्रा माधवपुरम होते हुए 'भोले की झाल' पहुँची, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ। यात्रा का मुख्य आकर्षण हाइड्रा मशीन पर तैयार विशेष झूला रहा, जिस पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा को विराजित कर अध्यक्ष हर्ष वशिष्ठ भक्तों के साथ आगे बढ़े। इस अनूठे स्वरूप को देखने के लिए रास्ते भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे क्षेत्र में इस यात्रा की चर्चा रही। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान गणेश का स्वागत किया और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User