गणेश विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकली:कचहरी रोड स्थित रामबाग परिवार की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन, श्रद्धालु रंग-गुलाल से सराबोर
मैनपुरी के कचहरी रोड स्थित रामबाग परिवार की ओर से स्थापित गणेश प्रतिमा का शुक्रवार को विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान शहर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथ पर सवार गणेश जी की प्रतिमा के साथ श्रद्धालु बैंडबाजों की धुन पर झूमते दिखे। शुक्रवार सुबह गणेश प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा शुरू हुई। यह शहर के अलग-अलग रास्तों से होते हुए सिंहपुर नहर पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल उड़ाया और 'गणपति बप्पा' के जयकारे लगाए। बैंडबाजों पर बज रहे धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते रहे। पूरे माहौल में गणपति की भक्ति और उत्साह साफ दिखा। सिंहपुर नहर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने गणेश जी की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद श्रद्धा और खुशी के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारे लगाए और भगवान गणेश से अगले साल फिर आने की कामना की। इस शोभायात्रा में शिवम कश्यप, अंशुल अग्रवाल, दीपांशु गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, एपी गुप्ता, अभिलेश गुप्ता, अंकित लोधी, दक्षित लोधी और अनुराग यादव जैसे कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)