मेरठ में इलाज के दौरान महिला की मौत:बिल जमा न होने पर 4 घंटे रोका शव, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
मेरठ के लोकप्रिय हॉस्पिटल में शनिवार को इलाज के दौरान लक्ष्मी नाम की महिला की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने करीब 1.20 लाख रुपये का बिल बकाया होने पर शव देने से मना कर दिया। इस पर परिजनों ने हंगामा किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। अलीगढ़ निवासी दीपक की पत्नी लक्ष्मी को 27 सितंबर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। पति दीपक ने बताया कि वह इलाज पर काफी रकम खर्च कर चुके हैं। बिल जमा न होने पर अस्पताल ने करीब चार घंटे तक शव नहीं दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। हंगामे की खबर सुनकर छात्र नेता विनीत चपराना भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने प्रबंधन से बात की, जिसके बाद बिल कम करने पर विचार की बात कही गई। चपराना ने कहा कि समाधान न होने पर पुलिस और सीएमओ से शिकायत की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने महिला की मौत के कारणों और लापरवाही के आरोपों पर कोई बयान नहीं दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)