मेरठ में कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश:रोटरी क्लब की स्पीकर मीट में विशेषज्ञ ने बताए कैंसर से बचाव के उपाय
मेरठ के आईएमए हॉल, बच्चा पार्क में रोटरी क्लब की ओर से ‘कैंसर से बचाव’ विषय पर स्पीकर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अंशुमान कुमार मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कैंसर से बचाव के उपायों और समय पर बीमारी की पहचान के महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ पीपी रो डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ने क्लब अध्यक्ष रो संजय शर्मा को कॉलर पहनाकर किया। डॉ. अंशुमान कुमार ने कहा कि कैंसर से बचाव की शुरुआत जागरूकता से होती है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, बीमारी के शुरुआती चेतावनी संकेतों को पहचानने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों की शंकाओं का समाधान भी किया। आयोजन को सफल बनाने में रो तेजपाल गुप्ता, रो डॉ. आलोक शर्मा, रो अनंत सिंघल, रो नीरज कुमार, रो राजीव शर्मा, रो एस. रविचंद्रन, रो शशि शर्मा और रो प्रियंका सिंघल का योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)