मेरठ में NHM संविदा कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय पर धरना:मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Oct 13, 2026 - 17:07
0
मेरठ में NHM संविदा कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय पर धरना:मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों का अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 8 अक्टूबर 2026 से लखनऊ में धरना दिया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मेरठ में भी कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय पर धरना देकर अपनी मांगों को उठाया। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि आंदोलन में शामिल होने के लिए जो कर्मचारी लखनऊ नहीं पहुंच सके, वे मेरठ स्थित सीएमओ कार्यालय पर धरने में शामिल हुए। इसमें जनपद के विभिन्न संविदा कर्मचारी और अधिकारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। धरने के दौरान हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि लखनऊ में मंगलवार को भी कर्मचारियों की मांगों पर सहमति नहीं बनती है, तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन रूप दिया जाएगा। कर्मचारियों ने यह भी निर्णय लिया कि लखनऊ में चल रहे धरने को लगातार जारी रखने के लिए मेरठ से प्रतिदिन कर्मचारियों के जत्थे भेजे जाएंगे। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, मांगें पूरी होने तक लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की रणनीति बनाई गई है। कर्मचारियों ने सरकार से उनकी समस्याओं का समाधान करने और लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। मेरठ जनपद संयुक्त NHM कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा, संयोजक डॉ. विनोद द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, महामंत्री दीपक कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. अनीस अहमद और मनोज पाठक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी धरने में शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User