मेरठ में नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:करीब 2 दिन पुराना होने की आशंका, हरे रंग की टी-शर्ट पर लिखा था ‘कोटक’

Oct 11, 2026 - 17:38
0
मेरठ में नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:करीब 2 दिन पुराना होने की आशंका, हरे रंग की टी-शर्ट पर लिखा था ‘कोटक’
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव ग्राम डिमोली से मोदीनगर की ओर जाने वाली नहर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतक ने हरे रंग की टी-शर्ट और ग्रे रंग का लोअर पहन रखा था। टी-शर्ट पर अंग्रेजी में ‘कोटक’ लिखा था। पुलिस के मुताबिक, शव करीब दो दिन पुराना होने की आशंका है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। नहर में तैरता दिखा शव ग्राम डिमोली के पास से गुजर रही नहर में रविवार शाम स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। कपड़ों से पहचान कराने की कोशिश पुलिस के अनुसार, मृतक ने हरे रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर अंग्रेजी में ‘कोटक’ लिखा हुआ था। उसने ग्रे रंग का लोअर भी पहन रखा था। शव पर नीले रंग के धब्बे दिखाई दिए हैं। हालांकि, इनके कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि व्यक्ति कौन था और नहर तक कैसे पहुंचा। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User