टहरौली में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगी आयोजित:प्रचार-प्रसार अभियान हुआ तेज, कलश वितरण संग बैठकों का सिलसिला

Oct 11, 2026 - 17:38
0
टहरौली में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगी आयोजित:प्रचार-प्रसार अभियान हुआ तेज, कलश वितरण संग बैठकों का सिलसिला
झांसी के कस्बा टहरौली में 21 से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर प्रचार-प्रसार अभियान तेज हो गया है। आयोजन समिति क्षेत्र के 108 ग्रामों, नगरों और वार्डों में बैठकों, गोष्ठियों व दीप यज्ञ के माध्यम से लोगों को आमंत्रित कर रही है। कलश यात्रा के लिए करीब 2400 कलश वितरित किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 700 कलश बांटे जा चुके हैं। वहीं, करीब 40 गांवों में गोष्ठियां आयोजित की जा चुकी हैं। प्रचारक मांडवी राजपूत ने घांघरी, खजराहा, गाता, धवारा, सेंदरी, बिजना, नोटा, रेवन, टोड़ी फतेहपुर, टहरौली किला और बमनुआ समेत कई गांवों में लोगों को महायज्ञ में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। टहरौली में पहली बार आयोजित हो रहे इस महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User