मेरठ में नवरात्रि महोत्सव:श्रद्धालुओं ने मूल सोमनाथ शिवलिंग के 176 पवित्र अवशेषों के दर्शन किए

Oct 20, 2026 - 13:20
0
मेरठ में नवरात्रि महोत्सव:श्रद्धालुओं ने मूल सोमनाथ शिवलिंग के 176 पवित्र अवशेषों के दर्शन किए
बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की उपस्थिति में नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया। आयोजन में मेरठ के साधकों सहित 67 देशों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महोत्सव के दौरान साधकों ने ध्यान, मौन साधना और वैदिक अनुष्ठानों का अनुभव किया। शतचंडी होम और मंत्रोच्चार से परिसर भक्तिमय हो उठा। नौ दिनों में करीब सात लाख लोगों को भोजन परोसा गया। इसे सेवा और समर्पण का उदाहरण बताया गया। आयोजन का विशेष आकर्षण मूल सोमनाथ शिवलिंग के 176 पवित्र अवशेषों के दर्शन रहे। साधकों ने आध्यात्मिक यात्रा को प्रेम, शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर बताया। गुरुदेव की प्रेरणा से उन्होंने समाज में ज्ञान, ध्यान और सेवा का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User