मेरठ में पैनकार्ड अपडेट पर विवाद:सिस्टम कब्जे में लिया, कर्नल और संचालक में ओटीपी-दस्तावेज मांगने पर कहासुनी
मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को पैन कार्ड अपडेट कराने को लेकर सेना के एक कर्नल और साइबर कैफे संचालक के बीच विवाद हो गया। छीपी टैंक चौराहे पर हुई कहासुनी के बाद मामला बढ़ा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कैफे संचालक से पूछताछ कर रही है। कर्नल ने कैफे संचालक वसीम पर पैन कार्ड अपडेट के दौरान ओटीपी और दस्तावेज मांगने को लेकर सवाल उठाए। इस दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कैफे में लगे कंप्यूटर सिस्टम को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले में ओटीपी पाकिस्तान के नंबर पर पहुंचने की चर्चा भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। कैफे के संचालन पर भी सवाल उठाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ओटीपी पाकिस्तान के नंबर पर पहुंचने की चर्चा जानकारी के मुताबिक, कर्नल पैन कार्ड अपडेट कराने के लिए कैफे पहुंचे थे। इसी दौरान ओटीपी और दस्तावेजों को लेकर संचालक से उनका विवाद हो गया। चर्चा रही कि ओटीपी पाकिस्तान के नंबर पर पहुंचा था। इसके बाद कर्नल ने कैफे पहुंचकर संचालक से इस बारे में पूछताछ की। हालांकि, ओटीपी किस नंबर पर गया था और इसमें कोई गड़बड़ी हुई या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कंप्यूटर सिस्टम की जांच, पूछताछ जारी कर्नल ने कैफे संचालक पर अवैध रूप से साइबर कैफे चलाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है। कैफे के कंप्यूटर सिस्टम को कब्जे में लेकर यह पता लगाया जा रहा है कि पैन कार्ड अपडेट करने के दौरान क्या हुआ था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पैन कार्ड अपडेट कराने के लिए दस्तावेज मांगने को लेकर कर्नल और कैफे संचालक के बीच विवाद की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)