मेरठ में पहली बार लगा स्टडी अब्रॉड एक्सपो:6 से अधिक विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने विदेश में एडमिशन से लेकर कोर्स चयन तक दी जानकारी

Oct 17, 2026 - 11:47
0
मेरठ में पहली बार लगा स्टडी अब्रॉड एक्सपो:6 से अधिक विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने विदेश में एडमिशन से लेकर कोर्स चयन तक दी जानकारी
विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए मेरठ में पहली बार ‘स्टडी अब्रॉड एक्सपो 2026’ का आयोजन किया गया। सनशाइन इमिग्रेशन कंसल्टेंसी की ओर से आयोजित एक्सपो में विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई के अवसरों, विश्वविद्यालयों में प्रवेश और करियर के विकल्पों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने किया। एक्सपो का उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को विदेश में उच्च शिक्षा से जुड़ी सही जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी रुचि, शैक्षणिक योग्यता और भविष्य की योजनाओं के अनुसार बेहतर विकल्प चुन सकें। आयोजन में छह से अधिक विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्स और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के अवसरों की जानकारी दी जा रही है। मेरठ में ही मिलेगी काउंसलिंग की सुविधा फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने बताया कि सनशाइन इमिग्रेशन कंसल्टेंसी पिछले 15 वर्षों से काम कर रही है। इसकी मौजूदगी भारत, कनाडा और यूएई में है। मेरठ में खोला गया कार्यालय इसका चौथा कार्यालय है। कंसल्टेंसी की ओर से विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई के लिए काउंसलिंग, दस्तावेजों की प्रक्रिया और विश्वविद्यालय चुनने में मार्गदर्शन देने की बात कही गई है। साथ ही शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता और फाइनेंसिंग से जुड़े विकल्पों की जानकारी भी दी जाएगी। विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार मिलेगा सुझाव कंसल्टेंसी का कहना है कि उसका उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को विदेश भेजना नहीं, बल्कि उन्हें सही कोर्स और विश्वविद्यालय चुनने में मदद करना है। कई बार विद्यार्थियों को यह स्पष्ट नहीं होता कि उनकी योग्यता और करियर की योजना के अनुसार कौन-सा विकल्प बेहतर रहेगा। ऐसे में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रुचि को समझकर मार्गदर्शन देने का प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User