करनैलगंज में लक्ष्मण शक्ति का होगा मंचन:ऐतिहासिक रामलीला में आज पहुंचेंगे सांसद करण भूषण सिंह
गोंडा के करनैलगंज में ऐतिहासिक रामलीला में शनिवार को कैसरगंज के सांसद करण भूषण सिंह पहुंचेंगे। वह शाम करीब 4 बजे बस स्टॉप चौराहे के निकट स्थित रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम और माता जानकी के दर्शन करेंगे और रामलीला का अवलोकन करेंगे। उत्तर प्रदेश की प्रमुख रामलीलाओं में शामिल इस आयोजन में शनिवार को मेघनाद पराक्रम, लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण वध की रोमांचक लीलाओं का मंचन किया जाएगा। करीब एक माह तक चलने वाली रामलीला के इन प्रसंगों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहित कुमार पांडे ने सांसद के आगमन की जानकारी दी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)