मेरठ में प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न:ओमपाल अध्यक्ष व प्रमोद प्रबंधक बने, सुरेश उपाध्यक्ष और दिनेश चुने गए कोषाध्यक्ष

Oct 11, 2026 - 17:22
0
मेरठ में प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न:ओमपाल अध्यक्ष व प्रमोद प्रबंधक बने, सुरेश उपाध्यक्ष और दिनेश चुने गए कोषाध्यक्ष
मेरठ के भागीरथी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, लालकुर्ती, मेरठ कैंट की वर्ष 2026 से 2029 तक के कार्यकाल वाली नवगठित प्रबंध समिति का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ. विवेक शुक्ला, प्रधानाचार्य, सर्व हितकारी इंटर कॉलेज, किनानगर ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। नवनिर्वाचित समिति में डॉ. ओमपाल सिंह (पदेन) अध्यक्ष, सुरेश कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, डॉ. प्रमोद शर्मा प्रबंधक, मुकेश गोयल (संपादक, दैनिक हिंदू, मेरठ) उप-प्रबंधक और दिनेश कुमार रस्तौगी कोषाध्यक्ष चुने गए। समिति में सदस्य के रूप में तरुण कुमार साहनी (मनोनीत), राजदीप दुबलिश (मनोनीत), नवीन अग्रवाल (मनोनीत), कमल कुमार अग्रवाल, हरीश चन्द शर्मा, रमेश कुमार और प्रवीण यादव शामिल हैं। नवगठित प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास और बालिका शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User