मेरठ में 31 दिन से लगातार जारी किसानों का धरना:एमडीए पर वादाखिलाफी का आरोप, धरनास्थल पर लाकर बांधी गाय-भैंस
मेरठ के लोहियानगर, वेदव्यासपुरी और गंगानगर के किसानों का मेरठ विकास प्राधिकरण के साथ जमीन को लेकर विवाद जारी है। अपनी मांगों को लेकर किसान लगातार 31 दिनों से धरने पर बैठे हैं।रविवार को किसानों ने धरना स्थ्ल पर लाकर अपनी गाय- भैंस भी बांध दी। उन्होंने बताया कि पिछले रविवार को उन्होंने ट्रैक्टर से जुर्ता कर जमीन पर कब्जा लिया था और आज अपने पशु यहीं बांध दिए हैं। इसी प्रकार वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। धरने में शामिल सपना नेता और काजीपुर गांव के किसान गौरव गुर्जर का कहना है कि वर्ष 2015 में हुए समझौते के आधार पर उन्हें करीब तीन करोड़ रुपये मिलने थे, लेकिन अब तक उनके मुताबिक समझौते की शर्तें पूरी नहीं हुई हैं। किसानों ने एमडीए पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। उनका आरोप है कि अधिकारी उन्हें शासन के पास जाने की बात कहकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं। उनका सवाल है कि एक गरीब किसान अपनी समस्या लेकर शासन तक कैसे पहुंचे, जब उसकी स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों ने कहा कि उनका आंदोलन लगातार बढ़ रहा है और धरने में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी दिन-ब-दिन बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। किसानों के मुताबिक, उन्हें उनका हक और प्लॉट मिलने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)