मेरठ में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम:स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था परखी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने मेरठ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने परीक्षा के दौरान वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पी.एम.श्री राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ समेत कई केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों की एंट्री, सुरक्षा जांच, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, कंट्रोल रूम और कक्ष निरीक्षण की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और अधिकारियों से परीक्षा संचालन की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सभी को पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, हर गतिविधि पर नजर रखने और परीक्षा प्रक्रिया को सही तरीके से चलाने पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)