मेरठ में रामलीला की तैयारी:हवन यज्ञ के साथ भूमि पूजन संपन्न , 11 से होगा मंचन

Oct 04, 2026 - 15:52
0
मेरठ में रामलीला की तैयारी:हवन यज्ञ के साथ भूमि पूजन संपन्न , 11 से होगा मंचन
मेरठ में रामलीला कमेटी रजबन बाजार की ओर से रविवार को रामलीला मंचन के लिए पूरे विधि-विधान से भूमि पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राधा कृष्ण मंदिर में हुआ, जहां पंडित अंकित त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और विशाल हवन यज्ञ संपन्न कराया। हवन में कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। हवन के पश्चात मंदिर में रखे पवित्र दंड का विशेष पूजन किया गया। इसके बाद कमेटी के सदस्य जयकारों के साथ दंड को रामलीला मैदान लेकर पहुंचे, जहां उसे पूरी निष्ठा और विधि-विधान के साथ पृथ्वी में स्थापित किया गया। इसी के साथ इस वर्ष की रामलीला की तैयारियों का विधिवत श्रीगणेश हो गया। कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव और मुख्य संयोजक सुधीर रस्तोगी ने बताया कि 11 अक्टूबर से प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन शुरू होगा और 20 अक्टूबर को विजयादशमी (दशहरा) का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कमेटी के कई पदाधिकारी और सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User