फिरोजाबाद में टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग:5 किमी दूर तक दिखीं लपटें, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Oct 04, 2026 - 15:52
0
फिरोजाबाद में टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग:5 किमी दूर तक दिखीं लपटें, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
फिरोजाबाद में टायर से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में रविवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री से उठ रहीं आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जिले भर से दमकल की गाड़ियां गांव उरमुरा किरार में पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग को फैलने से रोकने के लिए तीन जेसीबी की मदद से फैक्ट्री परिसर और आसपास रखे टायरों को हटाया जा रहा है। हादसे की दो फोटो देखें… फैक्ट्री में बड़ी संख्या में पुराने टायर और ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग के कारण आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है तथा पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। मौके पर शिकोहाबाद अग्निशमन प्रभारी के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडे भी मौजूद हैं। दमकल की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस फैक्ट्री में इससे पहले भी इसी तरह भीषण आग लग चुकी है। इसके बावजूद दोबारा आग लगने की घटना ने फैक्ट्री में अग्नि सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आग पूरी तरह बुझने के बाद अग्निशमन विभाग और प्रशासन की ओर से फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की जांच की जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User