मेरठ में सेंट्रल मार्केट की 20 महिलाएं सपा में शामिल:भवन बचाने के लिए प्रदर्शन कर रही थीं, बोलीं-भाजपा को अपना समझना भूल थी

Oct 15, 2026 - 15:55
0
मेरठ में सेंट्रल मार्केट की 20 महिलाएं सपा में शामिल:भवन बचाने के लिए प्रदर्शन कर रही थीं, बोलीं-भाजपा को अपना समझना भूल थी
मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई से प्रभावित व्यापारी और परिवार अब राजनीतिक दलों का रुख कर रहे हैं। निर्माण बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहीं राधा गुप्ता अपनी लगभग 20 महिला साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने भाजपा पर संकट के समय साथ नहीं देने का आरोप लगाया। कहा कि पार्टी को अपना समझना उनकी भूल थी। सदस्यता कार्यक्रम मंगल पांडे नगर स्थित होटल रॉयल इन में सपा व्यापार सभा की ओर से आयोजित किया गया। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी हमेशा जनता के हितों के लिए काम करती रही है। सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की आवाज भी सदन में उठाई गई है। मामले को 3 प्वाइंटर में समझिए… सपा सरकार बनने पर राहत का भरोसा धर्मेंद्र यादव ने भरोसा दिलाया कि सपा की सरकार बनने पर नियमों में बदलाव कर पीड़ितों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी और व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय जैन अरिहंत ने भी भाजपा पर निशाना साधा। कार्यक्रम में महिला सभा की जिलाध्यक्ष मृदुला यादव, जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर संदीप यादव, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह आहूजा और महानगर अध्यक्ष निपुण अग्रवाल मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User