मेरठ में स्केटिंग प्रतियोगिता:बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित
मेरठ के रोलिंग फाल्कन स्केटिंग ट्रैक, नागला ताशी, केनकेन खेड़ा में रविवार को 12वीं मेरठ जिला रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के करीब 150 बच्चों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश राज्य प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 28 अक्टूबर तक देवासम स्केटिंग ट्रैक, सेक्टर-46, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगी। आयोजकों के अनुसार रोलिंग फाल्कन स्केटिंग ट्रैक मेरठ का पहला बैंक ट्रैक है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर मेरठ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)