सूबेदार पति के पैर पकड़कर रोई पत्नी:देवरिया में सेना के जवान, बेटे, बड़े भाई व भतीजे की एक साथ जलेगी चिता

Oct 05, 2026 - 09:11
0
सूबेदार पति के पैर पकड़कर रोई पत्नी:देवरिया में सेना के जवान, बेटे, बड़े भाई व भतीजे की एक साथ जलेगी चिता
सुल्तानपुर में सेना के जवान का शव लेकर देवरिया जा रहे 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में जवान का इकलौता बेटा, बड़ा भाई, भतीजा व चंडीगढ़ का रहने वाला चालक शामिल है। सुलतानपुर में परिवार के तीन लोगों समेत चारों शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ। इसके बाद शव देवरिया ले जाए गए। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे सभी के पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। एक साथ कई घरों से उठी चीख-पुकार ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। रुद्रपुर के बथुआ नदी के किनारे बैकुण्ठ धाम पर चारों का अंतिम संस्कार किया। सैनिक सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से गांव पहुंचने वाला था, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में शहीद के बेटे गौरव सिंह, बड़े भाई रामसमुझ सिंह और एंबुलेंस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से एंबुलेंस के जरिए पैतृक गांव लाया जा रहा था। परिवार के लोग उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच रास्ते में हुए हादसे की खबर गांव पहुंची तो इंतजार का माहौल अचानक मातम में बदल गया। हादसे में शहीद के बेटे गौरव सिंह और बड़े भाई रामसमुझ सिंह की भी मौत हो गई। एंबुलेंस में मौजूद अन्य लोगों में चालक समेत दो लोगों की जान चली गई। एक ही हादसे में परिवार के दो सदस्यों की मौत ने पहले से शोकाकुल परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। दो तस्वीरें देखिए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User