मेरठ में सपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:मकान-दुकान बचाने की मांग पर पुलिस से नोकझोंक और धक्कामुक्की, बड़े आंदोलन की चेतावनी

Sep 24, 2026 - 18:14
0
मेरठ में सपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:मकान-दुकान बचाने की मांग पर पुलिस से नोकझोंक और धक्कामुक्की, बड़े आंदोलन की चेतावनी
मेरठ में गुरुवार को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। वे सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने और लोगों के मकान-दुकान बचाने की मांग कर रहे थे। कमिश्नरी चौराहे से कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे सपाइयों को पुलिस ने डीएम ऑफिस जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से बहस और धक्कामुक्की हुई। बाद में प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर ही ज्ञापन लिया। डीएम ऑफिस जाने से रोका तो हुआ विवाद प्रदर्शन में सपा विधायक शाहिद मंजूर, अतुल प्रधान और रफीक अंसारी के अलावा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी और आदिल चौधरी शामिल रहे। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कमिश्नरी चौराहे से कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़े थे। पुलिस ने उन्हें डीएम कार्यालय तक जाने की अनुमति नहीं दी। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस और सपाइयों के बीच नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। बाद में प्रशासनिक अधिकारी ने कमिश्नरी चौराहे पर ही ज्ञापन लिया। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मामले में हस्तक्षेप नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अतुल प्रधान बोले- जनता के साथ खड़ी है सपा सपा विधायक अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नाकामी के कारण मेरठ में दुकानें और मकान तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है। सपा शहर के लोगों के साथ खड़ी है। दुकान और मकान बचाने की मुहिम में पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी। सीलिंग-ध्वस्तीकरण रोकने की मांग जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी ने कहा कि पार्टी ने मेरठ में सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बंद कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। उन्होंने भी सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोगों के घर और कारोबार बचाने के लिए सपा आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदर्शन तक नहीं करने दे रही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस मुद्दे पर आगे भी आंदोलन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User