अढ़ैया में मोहड़ा बाबा का मेला व दंगल:पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच, उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

Sep 24, 2026 - 18:14
0
अढ़ैया में मोहड़ा बाबा का मेला व दंगल:पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच, उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़
फतेहपुर में धाता विकासखंड के अढ़ैया गांव में मोहड़ा बाबा के मेले और विशाल दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खागा विधायक और राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने अखाड़े में दो पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। दंगल में कई स्थानों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कुश्ती के इस अखाड़े में कश्मीर से आए पहलवान जावेद गनी और नेपाल के देवा थापा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे, जिनके रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मेले और दंगल का आनंद लेने के लिए आसपास के गांवों से ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। महिलाओं और बच्चों ने मेले में लगी दुकानों से जमकर खरीदारी की। आयोजकों ने बताया कि मोहड़ा बाबा का यह मेला क्षेत्र में लोगों के बीच सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल है। शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतीन खान ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User