मेरठ में सुबह शाम ठंडक के साथ दिन में उमस:लगातार हो रही तापमान में बढ़ोतरी, वायू गुणवत्ता भी हो रही प्रभावित

Oct 04, 2026 - 08:30
0
मेरठ में सुबह शाम ठंडक के साथ दिन में उमस:लगातार हो रही तापमान में बढ़ोतरी, वायू गुणवत्ता भी हो रही प्रभावित
मेरठ में अक्तूबर की शुरूआत होने के बाद भी दिन में तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को सुबह से ही साफ मौसम के साथ धूप दिखाई दी और दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई। हालांकि बारिश के बाद से पहले की अपेक्षा में उमस से लोगों को राहत मिल रही हैं । वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक भी महसूस होनी शुरू हो गई है मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज मेरठ का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश की संभावना नहीं है। दिनभर बारिश का पूर्वानुमान शून्य प्रतिशत है। धूप निकलने से लोगों को हल्की उमस भी महसूस हो रही है। उधर, बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) करीब 103 से 130 के बीच दर्ज किया जा रहा है। यह स्तर संवेदनशील लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे में अस्थमा, सांस और एलर्जी से संबंधित परेशानी वाले लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश थमने और धूप निकलने के बाद अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में और इजाफा होने की संभावना है। सुबह-शाम की हल्की ठंडक के बीच दिन में गर्मी का असर बढ़ सकता है।।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User