मेरठ पहुंचे भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह:कर्जमाफी और फसलों के उचित दाम की रखी मांग, जिला अध्यक्ष के निजी कार्यक्रम में हुए शामिल
भारतीय किसान भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह रविवार को अपने संगठन के जिला अध्यक्ष उमेश राणा के बेटे के कार्यक्रम ने मेरठ पहुंचे । इसके बाद उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। भानु प्रताप ने किसानों की कर्जमाफी, फसलों का लागत के अनुसार उचित मूल्य और किसान आयोग के गठन की मांग उठाई। मेरठ के मुरलीपुरा स्थित विनस गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में भानु प्रताप सिंह ने किसानों से जुड़े कई मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किसान आयोग का गठन जरूरी है। आयोग के माध्यम से फसलों के दाम निर्धारित किए जाने चाहिए। इसके साथ ही किसानों की कर्जमाफी और खेती की लागत के अनुरूप उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यक्रम में बिजली, रेलवे और हवाई सेवाओं के निजीकरण का विरोध किया गया। भानु प्रताप सिंह ने देश में खेती के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने डीएपी और यूरिया के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील की। भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर आवाज उठाई जाती रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसान क्रांति दल 2027 और 2029 के चुनाव लड़ेगा। उन्होंने किसान हितों से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर उठाने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)