देवरिया में जयप्रकाश जयंती पर सत्याग्रह:समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उठाई आवाज, छात्रों युवाओं पर कार्रवाई का किया विरोध
देवरिया में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर रविवार को समाजवादी फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर के शहीद रामचंद्र विद्यार्थी पार्क में एकदिवसीय सत्याग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने कथित अघोषित आपातकाल और छात्रों व नौजवानों पर पुलिसिया बर्बरता के विरोध में आवाज उठाई। यह आंदोलन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन से भी जुड़ा रहा। कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनकी प्रतिमा के निकट बैनर लगाकर सत्याग्रह पर बैठ गए। इस दौरान समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश महासचिव अवनीश यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव और छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बेचूलाल चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर सत्याग्रह को समर्थन दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)