महाराजा अग्रसेन जयंती का न्योता देने निकली बाइक रैली:आगरा में दर्जनों गांवों-कॉलोनियों में हुआ स्वागत, हजारों लोग हुए शामिल

Oct 10, 2026 - 15:59
0
महाराजा अग्रसेन जयंती का न्योता देने निकली बाइक रैली:आगरा में दर्जनों गांवों-कॉलोनियों में हुआ स्वागत, हजारों लोग हुए शामिल
आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर वैश्य समाज उत्साहित दिखा। भगवान दास बंसल के नेतृत्व में अग्र धाम सेवा सदन, सेवला सराय से आमंत्रण यात्रा निकाली गई। हजारों ने बाइक रैली में भाग लिया। यह यात्रा सेवला सराय से रोहता, सुरक्षा विहार, नगला माकरोल, द्वारका ग्रीन, जाखोड़ा, सिल्वर सिटी, डायमंड सिटी और नेहा गार्डन समेत दर्जनों गांवों व कॉलोनियों से गुजरी। इटौरा स्थित प्रिंस होटल में मनमोहन गोयल व उनकी टीम ने स्वागत किया। यात्रा का उद्देश्य जयंती कार्यक्रम का न्योता देना था। दीपक गोयल, प्रिंस गोयल, सचिन गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे, लोकदल जिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा, बलवीर प्रधान, अनिल शर्मा, मुकेश काका, कर्मवीर पार्षद, गौरव प्रधान, लोकेंद्र दुबे, कल्याण मंगल, राजेश मित्तल, सौरभ बंसल, जुगनू गोयल और संजय बंसल मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User