महेंद्र टेक्निकल में छात्रवृत्ति वितरण:विधायक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू किया छात्रवृत्ति वितरित

Oct 03, 2026 - 12:58
0
महेंद्र टेक्निकल में छात्रवृत्ति वितरण:विधायक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू किया छात्रवृत्ति वितरित
चंदौली में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में 3 अक्टूबर को छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुशील सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की गई। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ प्रवक्ता लवकुश सिंह, नीरज सिंह, शिव दुलार, आशीष चौबे, नवीन श्रीवास्तव और अखिलेश पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने छात्रवृत्ति को विद्यार्थियों की शिक्षा में सहायक बताते हुए इसका लाभ जरूरतमंद छात्रों तक पहुंचने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User