महिला आरक्षी नीरज ने जीता सिल्वर मेडल:75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में बिजनौर का नाम रोशन किया, एसपी ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला मुख्य आरक्षी नीरज ने 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने बिजनौर पुलिस का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता हरियाणा के करनाल में हुई थी, जिसमें देशभर से पुलिस विभाग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बुधवार को 12 बजे बिजनौर एसपी दफ्तर में एसपी के.के. बिश्नोई ने नीरज को सम्मानित किया। नीरज ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर दी और यह मेडल अपने नाम किया। कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं उनकी इस उपलब्धि से बिजनौर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। पुलिस विभाग इसे गौरवपूर्ण मानता है, क्योंकि नीरज ने पुलिस ड्यूटी के साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने नीरज को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभाग के दूसरे अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)