आगरा में युवक ने युवती को गोली मारी:फिर खुद किया सुसाइड़, युवती का सैनिक हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
आगरा के एक युवक ने युवती को गोली मार दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती फौजी की बेटी है। उसे गंभीर हालत में सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। थाना सदर में सेंट पीटर कॉलेज के पास की है। मृतक युवक गांव इटौरा का अरुण सिनसिनवार (25) पुत्र धर्मवीर बताया गया है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवक ने गुस्से में आकर यह कदम उठा लिया। सूचना पर थाना मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में एसीपी और एडीसीपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और साक्ष्य जुटाने में लगी है। खबर अपडेट की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)