महिला के खाते से 63 हजार की ठगी:सिद्धार्थनगर में शिकायत के बाद अज्ञात पर केस दर्ज, जांच शुरू
सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के सिसरिया गांव की रूखसार चौधरी के बैंक खाते से 63 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई है। अज्ञात साइबर ठगों ने उनके खाते से ये पैसे निकाल लिए। रूखसार चौधरी ने बताया कि 21 मई 2026 को उनके बैंक खाते से 63 हजार रुपये निकाले गए थे। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पहले साइबर पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन पैसे वापस नहीं मिले। पीड़िता के अनुसार, उन्हें बताया गया कि ठगी में इस्तेमाल खाते को होल्ड कर दिया गया है, पर उनके पैसे वापस नहीं आए। इसके बाद उन्होंने इटवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाने में शिकायत के बावजूद जब केस दर्ज नहीं हुआ, तो उन्होंने रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा। इसके बाद 18 अक्टूबर 2026 को इटवा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच निरीक्षक बृजभान यादव को सौंपी है। अब साइबर ठगी से जुड़े तथ्यों और बैंक लेनदेन की जांच की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)