महाराजगंज में पेड़ पर दिखा अजगर:गांव के लोग बोले- 20 फीट लंबा था, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Oct 19, 2026 - 09:16
0
महाराजगंज में पेड़ पर दिखा अजगर:गांव के लोग बोले- 20 फीट लंबा था, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
महराजगंज जिले के नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र में रविवार देर रात एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। वार्ड नंबर 13 महेंद्र नगर में एक पेड़ पर अजगर नजर आने के बाद इलाके में उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि अजगर की लंबाई करीब 20 फीट है। हालांकि, इसकी लंबाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर रात पेड़ पर विशालकाय अजगर दिखाई देने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पेड़ पर अजगर को देखकर लोग कौतूहल में पड़ गए। वहीं, आबादी वाले इलाके में इतने बड़े सांप की मौजूदगी से लोगों में डर भी बना हुआ है। सूचना के बाद भी टीम नहीं पहुंचने का आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि अजगर दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन काफी देर तक विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि आबादी के बीच इतने विशालकाय अजगर की मौजूदगी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए था। समय रहते रेस्क्यू टीम पहुंचती तो अजगर को सुरक्षित पकड़ने की कार्रवाई शुरू हो सकती थी। फिलहाल, स्थानीय लोग अजगर की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। लोगों को आशंका है कि यदि अजगर पेड़ से नीचे उतरकर आबादी की ओर बढ़ा तो परेशानी हो सकती है। ऐसे में उन्होंने जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल रेस्क्यू टीम भेजने की मांग की है। स्थानीय लोगों की मांग है कि अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित तरीके से पकड़ा जाए और वन विभाग के विशेषज्ञों की निगरानी में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा के साथ वन्यजीव की भी रक्षा हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User