महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार:SP ऑफिस में पेट्रोल डालकर आग लगाने को कहा, गोद में था डेढ़ साल का बेटा था
हाथरस में पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रविवार शाम करीब 5 बजे शिव ओमशरण को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने महिला को ससुराल वालों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का भरोसा दिया था। इसके लिए उसे एसपी ऑफिस में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने को कहा। महिला की गोद में उस समय उसका डेढ़ साल का बेटा भी था। मुकदमा दर्ज कराने का दिया था भरोसा महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति और सास-ससुर से विवाद चल रहा था। इसी दौरान ढडौली, थाना हसायन निवासी शिव ओमशरण ने उसका मुकदमा दर्ज कराने का भरोसा दिया। महिला के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 बजे शिव ओमशरण सफेद कार लेकर उसके घर पहुंचा और उसे हाथरस ले आया। रास्ते में दी पेट्रोल की बोतल महिला के आरोप के मुताबिक, रास्ते में शिव ओमशरण ने उसे एक लीटर पेट्रोल की बोतल दी। उसने एसपी ऑफिस पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने को कहा। आरोपी ने कथित तौर पर भरोसा दिलाया कि ऐसा करने से उसके ससुराल वालों के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज हो जाएगा। गोद में था डेढ़ साल का बच्चा महिला के मुताबिक, उसने ऑफिस पहुंचने से पहले ही खुद पर पेट्रोल डाल लिया था। उस समय उसका डेढ़ साल का बेटा गोद में था। महिला को एहसास हुआ कि आग लगाने पर उसके बच्चे की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। उसने आरोप लगाया कि शिव ओमशरण ने अपने फायदे के लिए उसे गुमराह किया। गांधी पार्क तिराहे से पकड़ा गया आरोपी महिला की शिकायत पर हाथरस गेट कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी शिव ओमशरण को गांधी पार्क तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)