वनखंडीनाथ मठ में नवरात्र अनुष्ठान शुरू:हवन कुंड और मंदिर की परिक्रमा के बाद विधि-विधान से कलश स्थापना हुई

Oct 11, 2026 - 19:50
0
वनखंडीनाथ मठ में नवरात्र अनुष्ठान शुरू:हवन कुंड और मंदिर की परिक्रमा के बाद विधि-विधान से कलश स्थापना हुई
बलिया में सिकंदरपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री वनखंडीनाथ मठ दूहा-बिहरा में रविवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र के नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गजराज की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर परमधाम आश्रम पहुंचे और सरयू नदी के तट से पवित्र जल भरा। श्रद्धालुओं ने ईश्वरदास-ब्रह्मचारी के समाधि स्थल पर माता का स्मरण किया और मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद सभी वनखंडीनाथ मठ लौटे। यहां हवन कुंड और मंदिर की परिक्रमा के बाद विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। पंडित रेवती रमण तिवारी के सानिध्य में 11 विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर वृंदावन से पधारी साध्वी सरोज बालाजी भी मौजूद रहीं। शाम को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इसमें साध्वी सरोज बालाजी ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाई। नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User