महिला ने जमीन पर कब्जे, मारपीट का आरोप लगाया:एसपी से न्याय की गुहार, आरोपियों पर गाली-गलौज और कपड़े फाड़ने का भी आरोप
अमरोहा के सैदनगली इलाके के बहापुर गांव की गीता पत्नी राजेश ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने गांव के कपिल पुत्र रमेश, पुनित पुत्र रमेश, राजकुमार पुत्र राजू, उमेश उर्फ मोदू पुत्र राजू और बिल्लू पुत्र चंद्रभान पर जमीन पर अवैध कब्जा, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। गीता ने मंगलवार दोपहर एक एसपी को शिकायत पत्र दिया। जान से मारने की धमकी दी गीता के अनुसार, उन्होंने 22 जनवरी 2026 को वीर सिंह पुत्र हरकिशन से गाटा संख्या 200 में करीब एक बीघा जमीन खरीदी थी। आरोप है कि आरोपी इस जमीन पर जबरन कब्जा किए हैं और उन्हें खेती से रोकते हैं। 8 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे जब गीता पति राजेश के साथ खेत पर थीं, तो आरोपियों ने गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट की। उन्होंने गीता के कपड़े भी फाड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। पीड़िता का आरोप है कि सैदनगली थाने में उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। अब उन्होंने एसपी से आरोपियों पर कार्रवाई, जमीन से कब्जा हटवाने और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)