खाद्य विभाग की टीम ने 15 किलो पनीर नष्ट कराया:100 किलो सॉस सीज, 10 कैरेट खराब केले फेंकवाए; 4 नमूने भी लिए

Oct 13, 2026 - 17:24
0
खाद्य विभाग की टीम ने 15 किलो पनीर नष्ट कराया:100 किलो सॉस सीज, 10 कैरेट खराब केले फेंकवाए; 4 नमूने भी लिए
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे गढ़ और बाबूगढ़ क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान अस्वच्छ हालत में रखा 15 किलो पनीर नष्ट कराया गया। वहीं, 100 किलो सॉस सीज किया गया। टीम ने तीन दुकानों से पनीर, क्रीम और सॉस के चार नमूने भी लिए। पनीर नष्ट कराया, सॉस सीज किया अभियान के तहत कुचेसर चौपाल स्थित पाल मिल्क प्रोडक्ट से पनीर का एक नमूना लिया गया। यहां 15 किलो पनीर खराब हालत में मिला, जिसे नष्ट करा दिया गया। पाल डेयरी से क्रीम का एक नमूना लिया गया। वहीं, गढ़ क्षेत्र के चोपड़ा स्थित सिंघल किराना स्टोर से सॉस के दो नमूने लिए गए। यहां से 100 किलो सॉस सीज किया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। गोदाम में मिले खराब केले टीम ने गढ़ रोड स्थित केले के एक गोदाम का भी निरीक्षण किया। वहां करीब 10 कैरेट खराब केले मिले, जिन्हें फिंकवा दिया गया। गोदाम संचालक को साफ-सफाई रखने और खराब खाद्य सामग्री नहीं रखने के निर्देश दिए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि गुणवत्ता हीन खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। दुकानदारों और गोदाम संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User