महिला पुलिस की स्कूटी रैली को डीआईजी ने दिखाई हरीझंडी:मऊ में मिशन शक्ति अभियान के तहत गाजीपुर तिराहे से भीटी चौक तक निकला जागरूकता मार्च
मऊ में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत सोमवार को शाम 5:00 बजे मऊ जिले में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर स्कूटी रैली निकाली गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह ने गाजीपुर तिराहे से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह बाइक रैली गाजीपुर तिराहे से भीटी चौक तक शाम 5:30 बजे तक निकाला गया। रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूटी और अन्य वाहनों के साथ भाग लिया। गाजीपुर तिराहे से शुरू हुई रैली भीटी चौक तक पहुंची। इस दौरान महिला सुरक्षा, अधिकारों और महिला अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि पुलिस से संपर्क कर सहायता प्राप्त करें। साथ ही महिला हेल्पलाइन और उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति फेज-6.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उनमें सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के माध्यम से पुलिस महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम और महिला सुरक्षा को लेकर जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास कर रही है। मऊ पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। मिशन शक्ति अभियान के तहत आगे भी जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाती रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)