कतर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार:मस्जिद में इमाम बनाने का झांसा देकर 1.17 लाख रुपये ठगे, फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया
नोट खबर 3:00 बजे की है लेकिन लेट इसलिए भेजी है कि मैं चंपत राय के प्रोग्राम में था।
बिजनौर में नजीबाबाद पुलिस ने कतर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक युवक से 1.17 लाख रुपये ठगे थे। उसे कतर की मस्जिद में इमाम की नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि नजीबाबाद के मोहल्ला संतोमालन निवासी जुबैर पुत्र मोहम्मद अय्यूब ने 2 अक्टूबर को शिकायत दी थी। जुबैर ने बताया कि जसवंतपुर उर्फ लुकादड़ी निवासी इकबाल अहमद पुत्र लियाकत अहमद ने उसे कतर की मस्जिद में नौकरी का झांसा दिया। आरोपी ने यूपीआई समेत कई तरीकों से कुल 1 लाख 17 हजार 200 रुपये लिए। उसे एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया गया था। जब जुबैर ने अपने पैसे वापस मांगे तो इकबाल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार को नजीबाबाद पुलिस ने आरोपी इकबाल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)