महिला श्रद्धालु से 3 करोड़ ठगी की निष्पक्ष जांच हो:आरोपों पर हनुमानगढ़ी के संत विवेकानंद दास बोले- दोषी हूं तो कड़ी सजा मिले
हनुमानगढ़ी से जुड़े तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से कथित ठगी के मामले में विवेकानंद दास ने आज मीडिया के सामनरे आकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए मामले को साजिश करार दिया। संत ने साथ ही थाना रामजन्मभूमि पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुकदमा दर्ज करने से पहले जांच किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि वह दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।विवेकानंद दास ने महिला की ओर से कथित तौर पर 2.80 करोड़ रुपये लेने के लगाए गए आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वह संबंधित महिला से कभी नहीं मिले और न ही उनके बीच किसी तरह का लेनदेन हुआ है। हवाई यात्रा से जुड़े आरोपों को भी उन्होंने गलत बताया। उनका कहना था कि वह आज तक विमान में नहीं बैठे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य है तो उसे सामने लाया जाना चाहिए।
विवेकानंद दास ने आरोप लगाया कि हनुमानगढ़ी से जुड़े कुछ लोग पुरानी रंजिश के चलते उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। विवेकानंद दास ने कहा कि जब मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जाती रही है, तो उनके प्रकरण में बिना जांच मुकदमा कैसे दर्ज कर लिया गया? उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना किसी ठोस साक्ष्य के उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने पूरे प्रकरण में पुलिस से निष्पक्षता बरतने की मांग की। उन्होंने सूरज दास को अपना शिष्य बताए जाने से भी इन्कार किया। रत्नाकर नाम के व्यक्ति से संबंध होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह उसे नहीं जानते। पूजा-पाठ और कर्मकांड के नाम पर रुपये लेने के आरोपों को भी उन्होंने निराधार बताया।विवेकानंद दास ने शासन-प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में यदि वह दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं, यदि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है तो इसकी भी सच्चाई सामने आनी चाहिए।फिलहाल, विवेकानंद दास ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर आरजेबी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि साक्ष्य संकलन का कार्य किया जा रहा है विवेचना पूरी होने पर कार्रवाई होगी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)