वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए लगेंगे शिविर:बलिया में 17 और 24 अक्टूबर को सातों विधानसभा क्षेत्रों में लगेगा कैंप
बलिया में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और पहली बार मतदान करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 17 और 24 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के हर मतदान केंद्र पर शिविर लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पात्र नागरिकों से शिविरों में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है। सातों विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे शिविर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर निरंतर पुनरीक्षण अभियान के तहत ये शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें बेल्थरा रोड (अजा), रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिलेगी सुविधा निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। यहां मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 उपलब्ध होगा। आवेदन करने वाले नागरिकों को नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और निवास से संबंधित दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी साथ ले जाने की सलाह दी गई है। परिवार के छूटे सदस्यों के नाम भी जुड़वाएं जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपने और परिवार के उन पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की है, जिनका नाम अभी तक दर्ज नहीं है। खासकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से शिविरों का लाभ उठाने को कहा गया है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)