महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान:महिला कैडेट्स ने संभाली यातायात की कमान, चालकों को किया जागरूक
जालौन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मंगलवार को कोटरा थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाया गया। थाना कोटरा की मिशन शक्ति टीम ने बुंदेलखंड इंटर कॉलेज की एनसीसी महिला कैडेट्स के सहयोग से जागरूकता मार्च निकाला। कैडेट्स ने यातायात नियमों से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर कस्बे में पैदल मार्च किया और लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इसके बाद किशोरा तिराहे पर कैडेट्स ने यातायात संचालन की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात संकेतों, सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन की जानकारी दी गई। नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को एनसीसी कैडेट्स ने माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित सफर करने के लिए प्रेरित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)