महराजगंज में ठगी पीड़ितों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:चिटफंड कंपनियों में फंसी जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग, 2019 एक्ट के तहत कार्रवाई की अपील
महराजगंज जिला मुख्यालय पर मंगलवार को ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के सदस्यों ने सदर उपजिलाधिकारी शिवम कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चिटफंड कंपनियों और सोसायटियों में फंसी निवेशकों की जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग की। जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता ने कहा, अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम, 2019 के तहत पीड़ितों को भुगतान दिलाने के लिए कदम उठाए जाएं। हजारों निवेशकों की कमाई इन कंपनियों में फंसी है। ज्ञापन में पीड़ितों ने जमा आवेदनों का पंजीकरण कर डेटाबेस बनाने, कंपनियों के संचालकों को नोटिस जारी करने और निवेशकों की रकम वापस कराने की मांग की। निर्दोष एजेंटों को सुरक्षा व रोजगार देने की भी अपील की गई। पीड़ितों ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों ने समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिया। इस दौरान नागेश्वर पटेल, अखिलेश प्रजापति, हीरालाल वर्मा, उपेंद्र विश्वकर्मा, रामनिवास शर्मा, नरसी मौर्य, महेंद्र तिवारी, शिवमंगल, हीरा वर्मा, दीपचंद अग्रहरि, रामनारायण, जयकरण आदि मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)