महिलाओं से मोबाइल छीनने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार:रायबरेली में 3 गिरफ्तार, दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Sep 27, 2026 - 08:18
0
महिलाओं से मोबाइल छीनने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार:रायबरेली में 3 गिरफ्तार, दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
रायबरेली के गुरबक्शगंज थाना पुलिस ने राह चलती महिलाओं और राहगीरों से मोबाइल झपटने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। देर रात करीब 10 बजे पुलिस ने कार्रवाई का खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से छीने गए दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। मामला 23 सितंबर का है। दोपहर में एक महिला अपने पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के हाथ से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। महिला की शिकायत पर गुरबक्शगंज थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर कोडर मोड़ पर घेराबंदी पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई गई। शनिवार को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी कोडर मोड़ के पास मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो मोबाइल और बाइक बरामद हुई। महिला और साइकिल सवार से छीने थे मोबाइल पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला से छीना गया रियलमी मोबाइल बरामद किया। दूसरा पोको मोबाइल हरचंदपुर थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक साइकिल सवार से छीना गया था। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। कानपुर देहात के आरोपी पर पहले से केस गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी छोटू पुत्र जिलेदार और गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे बालादीन मजरे कोरहिर निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र श्रीराम व विजय पुत्र रामदुलारे के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक छोटू के खिलाफ भोगनीपुर और राजपुर थानों में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुदीप गौतम, आरक्षी नरेश सिंह, संजीव कुमार और विशाल सिंह शामिल रहे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User